IN SHORT---
कुछ शब्दों में सभी राशियों का चारित्रिक वैशिष्ट लिपिबद्ध करने की कोशिश कर रहा हूँ
मेष राशी---इस राशि के जातक हर चीज़ में अग्रगण्य होना चाहते है ,दुसरो का परामर्श ग्रहण नहीं करते जल्दी ,अगर करते भी हैं तो बहुत मजबूरी में। दुसरो के अधीन काम करना पसंद नहीं करते।
मिथुन राशि---द्वैत राशि होने की वजह से ये अक्सर द्विधाग्रस्त रहते हैं ,किसी भी परिस्थिति के साथ सामंजस्य बैठा लेते है ,दुसरो को उपदेश देना ,वाद-विवाद करना ,किसी चीज़ की व्याख्या करना अच्छे से कर लेते हैं पर नेतृत्व गुण इनमे कम होता है। जल्दबाज़ होते है।
कर्क राशि---कल्पना शक्ति प्रबल होती है इनकी। स्वाभाव में जमना गए जमना दास व् गंगा गए तो गंगा दास। इमोशनल होते हैं और कभी कभी जरुरत से ज्यादा संवेदनशील।
सिंह राशि---सूर्य ग्रहो का राजा है ये जातक सृजन व् धवंश दोनों करते हैं ,दुसरो की स्वार्थ रक्षा बखूबी करते हैं जयादा बात नहीं करते पर आदेश देने में निर्णय लेने में देर नहीं लगाते। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से उनकी प्रशंसा करके काम निकालना बखूबी जानते है इनका दिल बड़ा और सहन-शक्ति असीम होती है।
कन्या राशि---चंचल व् परिवर्तनशील प्रकृति। पर कैसी भी प्रतिकूल परिस्थिति को अपने वश में कर लेते है। समय की कीमत को बखूबी पहचानते हैं। वास्तववादी होते है।
तुला राशि---न्यायप्रिय होते है। सामंजस्य बैठा कर चलना जानते है। न्याय करने की कोशिश करते हैं फैसला किसी के हक़ में करना या पक्षपात इनसे नहीं होता।
वृश्चिक राशि---ये जातक बहुत ढृढ़-प्रतिज्ञ होते हैं। अपना लक्ष्य स्थिर करते है और उसे पूरा करने को कूद पड़ते है। लक्ष्य तक पहुंचे बिना ये चैन से नहीं बैठते। किसी भी समस्या के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करते।
धनु राशि---साहसी,उद्यमशील ,लोभी व् उन्नति चाहने वाले होते है। हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। बाधा-विघ्न दौरान इनका आत्मविश्वास निकल कर आता है। कोई भी काम सोच समझकर करते है।
मकर राशि---जातक वास्तववादी होता है। किसी भी काम को काफी धीरज के साथ करता है। जब तक इनका काम पूरा न हो अपने काम के सफल होने के पीछे शसंकित रहते है।
कुम्भ राशि---जातक बुद्धिमान होते है ,इनकी झूठी प्रसंशा करके कोई अपना काम इनसे नहीं निकलवा सकता। दुसरो का मतलब की बात बहुत जल्दी ताड़ जाते है। किसी भी नयी धारणा को वो जल्दी आत्मसात नहीं करते थोड़ा पुरातनपंथी होते हैं।
मीन राशि---दार्शनिक मनोभाव ,अस्थिर मन ,स्वप्न दर्शी व् कल्पना जगत में विचरण करना पसंद करते हैं। विनीत,भद्र व् कभी-कभी अतिशय दयालु भी होते है इसलिए असफल भी हो जाते है।